श्री गौरी शंकर महादेव का सहस्त्र घटों से हुआ अभिषेक
सुरीला राजस्थान
निवाई। श्री गौरीशंकर महादेव मंदिर में पूरे श्रावण मास में चल रहे अखंड सहस्त्र घट को लेकर बुधवार को संकट चतुर्दशी के पावन अवसर पर यजमान पं. नाथूलाल शर्मा, ब्रजराज शर्मा, पं. मोहनलाल शास्त्री, इंदिरादेवी, कुसुमलता, सोहनदेवी, बबीता शास्त्री व अनिल शर्मा खणदेवत सहित कई श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ एवं शिव पंचायत की विधि विधान से मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना की। भक्तों ने भोले बाबा का दूध, दही, शक्कर, घी, शहद व ईक्शु रस से भगवान भोले सहित शिव पंचायत का अभिषेक किया। श्री गौरीशंकर महादेव मंदिर समिति के सुरेन्द्र दाधीच नला ने बताया कि श्री गौरीशंकर महादेव मन्दिर में आचार्य अरविन्द दाधीच के सानिध्य में विद्वान पं. नवरत्न शर्मा, अवधेशकुमार शर्मा, हनुमानप्रसाद शर्मा व तुषार शर्मा ने मंत्रोचार के साथ विधि विधान से यजमान व परिवारजनों से शिव पंचायत की विधि विधान से पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद दोपहर में 2 से 4 बजे तक सहस्त्र घटों से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। तत्पश्चात शिव पंचायत की मनमोहक झांकी सजाकर आरती की गई। आरती के बाद भगवान को प्रसादी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसादी जिमाई गई।

0 Response to "श्री गौरी शंकर महादेव का सहस्त्र घटों से हुआ अभिषेक"
एक टिप्पणी भेजें