शिक्षक व शिक्षण कार्य में टीएलएम को अपनाएं-डॉ. नरूका
राहोली विद्यालय में दो दिवसीय क्लस्टर कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
सुरीला राजस्थान
निवाई। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहोली में दो दिवसीय क्लस्टर कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला में राहोली, चनानी व हनुतिया बुजुर्ग पंचायत के राजकीय विद्यालयों के हिन्दी व गणित विषय पढ़ाने वाले शिक्षक भाग ले रहे हैं। क्लस्टर कार्यशाला के उद्घाटन के अवसर पर पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी डॉ. योगेन्द्रसिंह नरूका ने कहा कि हमें विद्यालय को लर्निग ऑर्गनाइजेशन के मॉडल के रूप में विकसित करना होगा। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक कार्यों में टीएलएम के उपयोग को अपनाना चाहिए। जिससे पाठ्य वस्तु रूचिकर हो सके तथा बालमन को समझ आ सके। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में दक्ष प्रशिक्षक के रूप में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से इन्द्रा कुमारी व अनिल कुमार गुप्ता शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।

0 Response to "शिक्षक व शिक्षण कार्य में टीएलएम को अपनाएं-डॉ. नरूका"
एक टिप्पणी भेजें