प्रेमचंद के कथा साहित्य की वर्तमान प्रासंगिकता विषय पर हुई कार्यशाला
सुरीला राजस्थान
निवाई। राजकीय महाविद्यालय निवाई में राष्ट्रीय सेवा योजना, महिला प्रकोष्ठ व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य ने प्रोफेसर दीपकराज जैन की अध्यक्षता में प्रेमचंद के कथा साहित्य की वर्तमान प्रासंगिकता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ सुमन ने बताया कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन निवाई के शिक्षक प्रशिक्षक अनुपमा तिवारी व मनीष कुमार ने कथासम्राट प्रेमचंद की कहानी पंच परमेश्वर को केंद्र में रखकर छात्रों से श्रेष्ठ इंसान बनने व समाज में सकारात्मक बदलाव लाने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज के छात्र ही तो समाज के भावी कर्णधार है। इसलिए आज संस्कारों की नींव मजबूत होगी तभी समाज रूपी गढ़ के कंगूरे मजबूत बन पायेंगे। प्रेमचंदजी का साहित्य कालजयी है यह कल भी प्रासंगिक था और आज भी है व कल भी रहेगा। इस दौरान डॉ. रूपा चौधरी, डॉ. राजेशकुमार मीना व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सहित कई छात्र मौजूद थे।

0 Response to "प्रेमचंद के कथा साहित्य की वर्तमान प्रासंगिकता विषय पर हुई कार्यशाला"
एक टिप्पणी भेजें