Advertisement

नला रोड से दादिया ढाणी तक रोड बनवाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

नला रोड से दादिया ढाणी तक रोड बनवाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन


 सुरीला राजस्थान 

निवाई। नला रोड से दादिया ढाणी तक रोड बनवाने व रास्ते में हो रहे अतिक्रमण हटवाने की मांग का ढाणीवासियों ने एसडीम सुरेशकुमार हरसोलिया व तहसीलदार नरेश गुर्जर को ज्ञापन सौंपा है। विजयराम मीणा, धारासिंह सैन, लक्ष्मण सिंह, विजय सिंह, प्रभुलाल, हेमराज, विमल, आत्माराम, देवराज, आशाराम, मीनाक्षी मीणा, सम्पत कंवर, सोसर देवी, प्रधानाध्याक ललिता, सरपंच शीला मीणा सहित कई ढाणीवासियों ने बताया कि नला रोड से दादिया ढाणी की दूरी करीब 500 मीटर है जिसमें रोड नहीं है। रास्ते में गहरे गढढे हो रहे है। जिनमें बरसाती पानी भरा हुआ है। जिसकी वजह से आमजन सहित विद्यालय जाने वाले बच्चों को परेशानी उठानी पड रही है। ज्ञापन में रास्ते से अतिक्रमण हटवाकर रोड बनवाने की मांग की है।

0 Response to "नला रोड से दादिया ढाणी तक रोड बनवाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status