महामंडलेश्वर स्वामी भजनानंदगिरी महाराज के सप्तम निर्वाण दिवस महोत्सव का शुभारंभ आज
बुधवार, 31 जुलाई 2024
Comment
संत कर्मानंदगिरी महाराज के सानिध्य में होंगे कई धार्मिक अनुष्ठान
सुरीला राजस्थान
निवाई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रह्मलीन महामण्डलेश्वर स्वामी भजनानंद गिरी महाराज का सातवां निर्वाण दिवस संत कर्मानंदगिरी महाराज के पावन सानिध्य में श्री पंचदश नाम जूना अखाड़ा संन्यास आश्रम घांटा करीरिया पर मनाया जाएगा। श्रद्धालु माहरसिंह कुंडेर व गोविन्द हाकला ने बताया कि निर्वाण दिवस को लेकर 31 जुलाई को श्री गुरु चरण पूजन व महाआरती होगी। उसके बाद महाप्रसादी का आयोजन होगा। जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि निर्वाण दिवस महोत्सव का संपूर्ण आयोजन प्रमुख समाजसेवी सीताराम पोसवाल द्वारा किया जा रहा है।

0 Response to "महामंडलेश्वर स्वामी भजनानंदगिरी महाराज के सप्तम निर्वाण दिवस महोत्सव का शुभारंभ आज"
एक टिप्पणी भेजें