चाकसू के भीड़भाड़ वाले बाजार में सार्वजनिक शौचालय की दुर्दशा। आमजन परेशान
चाकसू /रमा शर्मा/सुरीला राजस्थान
चाकसू। चाकसू कस्बे में जन सुविधाओं की समय समय पर मरम्मत एवं सार-संभाल के साथ सफाई नहीं होने के कारण अधिकांश शौचालय सुविधा के स्थान पर परेशानी का कारण बने हुए हैं। यहां सर्वाधिक व्यस्ततम स्थान मुख्य सब्जी मंडी में सुबह से लेकर देर रात तक लोगों का आवागमन बना रहता है। इनकी सुविधा के लिए बनाएं गयें शौचालय की सुरक्षा दीवार धराशाई हो चुकी है।उपर पेड़ पौधे पनप रहे हैं, आसपास गंदगी एवं कचरे के ढेर लगे रहते हैं। आस-पास के दुकानदारों एवं सामान खरीदने आने वाले महिला पुरुषों के लिए सुरक्षित शौचालय तक नहीं होने से भारी समस्या खड़ी हो गई है। उल्लेखनीय है कि नगरपालिका के तत्कालीन प्रशासन ने पर्यावरण एवं स्कूल के बालकों के स्वास्थ्य तक
का भी ध्यान नहीं रखते हुए शौचालय का निर्माण राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नम्बर तीन की बाहरी दीवार से लगवा, स्कूल के मुख्य दरवाजे के निकट ही मुख्य नाली के उपर करवा दिया। आस-पास सब्जी मंडी के दुकानदारों ने कब्जा जमा लिया। स्कूल के भारी विरोध पर भी ध्यान नहीं दिया गया। वर्तमान में इस शौचालय की दीवार क्षतिग्रस्त होने के कारण शौचालय बेपर्दा हो चुका है। महिलाओं के लिए तो यह उपयोग में लेने लायक ही नहीं रहा। आस-पास के दुकानदारों ने नगरपालिका प्रशासन, जमादार, पार्षद तक को इस समस्या से अवगत करवा दिया लेकिन समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं हो सका।

0 Response to "चाकसू के भीड़भाड़ वाले बाजार में सार्वजनिक शौचालय की दुर्दशा। आमजन परेशान"
एक टिप्पणी भेजें