Advertisement

 बजट से सभी क्षेत्रों को कवर करने में कामयाब रही वित्त मंत्री : राजीव सिंघल

बजट से सभी क्षेत्रों को कवर करने में कामयाब रही वित्त मंत्री : राजीव सिंघल



सुरीला राजस्थान 

टोंक । अखिल राज्य ट्रेड एंड इंडस्ट्री एसोसियेशन के  प्रदेश उपाध्यक्ष एवं  टोंक चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष राजीव सिंघल ने  केंद्रीय बजट को सभी क्षेत्रों को कवर करने वाला कामयाब बजट बताया है।सिंघल के अनुसार  अनुसार बजट को किसानों, युवाओं, गरीबों और महिलाओ को   केंद्रित रख बनाने की जो कोशिश की गई है, उसके लिए केंद्र सरकार साधुवाद की पात्र है। उन्होंने  एग्रिकल्चर रिसर्च में ट्रांसफार्मिंग, नेशनल को-आपरेटिव पॉलिसी, आत्मनिर्भरता, फल-सब्जी उत्पादन व सप्लाई चैन, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना और डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्क्चर योजना लागू करना एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
राजीव सिंघल ने कहा कि उत्पादन और सेवा क्षेत्र के लिए अनेक घोषणाएं की गई हैं, जिनमें एमएसएमई क्षेत्र के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम, एमएसएमई क्रेडिट के लिए न्यू एसेसमेंट मोड, मुद्रा लोन का आकार बढ़ाकर बीस लाख रूपये करना, स्ट्रेस पीरियड के दौरान एमएसएमई को क्रेडिट सपोर्ट, नेशनल इंडस्ट्यिल कॉरीडोर डवलपमेंट प्रोग्राम के तहत बारह इंडस्ट्यिल पार्क, वीजीएफ सपोर्ट के जरिये इंडस्ट्यिल वर्कर्स के लिए पीपीपी मोड पर रेंटल हाउसिंग व डोरमेट्री विकसित करना, मिनरल्स की रिसाईकिलिंग, घरेलू उत्पादन बढ़ाने और विदेशी अधिग्रहण संबंधी प्रस्ताव ऐसे हैं जो देश की औद्योगिक अर्थ-व्यवस्था को बड़ा विस्तार दे सकते हैं।
आरतिया के चेयरमैन कमल कंदोई और कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम बियाणी ने एंप्लायमेंट एवं स्किलिंग के लिए तीन योजनाएं जारी करना एक लाभकारी पहल बताया है और कहा है कि इससे नियोजक और युवाओं दोनों के लिए सहूलियत है। आज देश की टे्ड एंड इंडस्ट्री को बेहतर स्किल धारक अच्छी प्रोडक्टिविटी देने वाले युवाओं की जरूरत है, उस क्रम में सरकार ने उत्पादन क्षेत्र में जॉब क्रियेशन तथा स्किलिंग प्रोग्राम के जरिये जो घोषणाएं बजट में की है, उनके अच्छे परिणाम सामने आयेंगे।

0 Response to " बजट से सभी क्षेत्रों को कवर करने में कामयाब रही वित्त मंत्री : राजीव सिंघल "

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status