*पराणा सरपंच ने अपने चहेते ठेकेदार को टेंडर दिलाने को लेकर निविदा प्रक्रिया में ठेकेदारों को दिखाई दादागिरी*
पीपलू (ओपी शर्मा)। ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार ने टेंडर प्रक्रिया को भले ही व्यवस्था में सुधार के लिए ऑनलाइन कर दिया है। परन्तु अब भी जब तक सरपंच नहीं चाहेगा तब तक ठेकेदार टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकते। जी हां ऐसा ही एक नजारा टोंक उपखंड कि ग्राम पंचायत पराना में देखने को मिला है । जहां सरपंच ने अपने चहेते ठेकेदार को टेंडर दिलाने को लेकर अन्य जगहों से टेन्डर प्रक्रिया में भाग लेने आए ठेकेदारों से दादागिरी दिखाते हुए भगाने की कोशिश की गई। निविदा प्रक्रिया में भाग लेने वाले ठेकेदार जगदीश लांगडी, पोखर मीणा,रामावतार खाटरा, नरेंद्र खटीक, मुकेश शर्मा, देवराज सिंह, निर्मल गोयल, दयाराम गुर्जर,हीरा खटीक, गणपत खटीक, श्योजी खटीक, पप्पू खटीक, शंकर, अटल, हरलाल मीणा, मानसिंह मीणा आदि ने बताया कि मंगलवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक दस्तावेजों की हार्ड कॉपी ग्राम पंचायत पराना में जमा करवाना था।परन्तु जब ठेकेदार ग्राम पंचायत में हार्ड दस्तावेजों को जमा करवाने घूसे तो सरपंच ने मेंन गेट पर ही ताला लगा दिया । व निविदा प्रक्रिया में भाग लेनेवाले ठेकेदारों को वापस जाने को कहने लगे। बहुत देर बाद ठेकेदारों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर पुलिस बुलवाई। तब जाकर मेन गेट का ताला खोला गया। काफी तू तू, में में, होने के बाद सरपंच ने पंजीयन के दस्तावेजों की हार्ड कॉपी जमा की।सुचना पर बरोंनी पुलिस के हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह मय दल बल के पहुंचे व सभी निविदा प्रक्रिया में भाग ले रहे ठेकेदारों की मूल दस्तावेजों की हार्ड कॉपी ग्राम पंचायत में जमा करवाई। इस मामले को लेकर निविदा प्रक्रिया में भाग ले रहे ठेकेदारों में काफी नाराजगी देखने को मिली।

0 Response to "*पराणा सरपंच ने अपने चहेते ठेकेदार को टेंडर दिलाने को लेकर निविदा प्रक्रिया में ठेकेदारों को दिखाई दादागिरी* "
एक टिप्पणी भेजें