अलग-अलग मामले में दो गिरफ्तार
रविवार, 28 जुलाई 2024
Comment
सुरीला राजस्थान
निवाई | निवाई थाना पुलिस ने अवैध हथियार चाकू के साथ एक जने को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हरिराम वर्मा ने बताया कि निवाई थाना क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड एवं अवैध फायर आम्र्स की धरपकड के क्रम में गठित विशेष टीम ने शिवाजी पार्क के पास से एक धारदार चाकू लेकर घूमते पाए जाने पर आरोपी समीर कुरैशी पुत्र नयुम खां उर्फ नन्नू खां निवासी कच्ची बस्ती शिवाजी कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार टीम ने करीब एक साल से फरार चल रहे वांछित स्थाई वारंटी निसार अहमद पुत्र फजर मौहम्मद निवासी लुआवट तहसील पीपलदा जिला कोटा हाल निवासी प्रताप नगर थाना बोरखेडा जिला कोटा को गिरफ्तार किया है।

0 Response to " अलग-अलग मामले में दो गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें