बच्चों को प्रदेश व देश स्तर के लिए खिलाडी के रूप में तैयार करते हैं शारीरिक शिक्षक -रामसहाय वर्मा
रविवार, 28 जुलाई 2024
Comment
सुरीला राजस्थान
निवाई | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवाई में शनिवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक संघ की प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा वाकपीठ संगोष्ठी का समारोह पूर्वक समापन हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दीपिका सेमुअल, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी चौथमल चौधरी, वरिष्ठ उप जिला शिक्षा अधिकारी रामप्रसाद मीणा, संगोष्ठी संयोजक देवेंद्रपालसिंह चौधरी ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा ने वाक पीठ संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि शारीरिक शिक्षक ही छात्र-छात्राओं को तहसील स्तर से जिला, प्रदेश व देश स्तर के लिए खिलाडी के रूप में तैयार करता है। वह विद्यालयों में अनुशासन का पाठ सिखाते है। संगोष्ठी की संयोजक देवेंद्रपालसिंह चौधरी ने बताया कि शारीरिक संगोष्टी में करीब 380 शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि जिलभर में सेवा निर्वत होने वाले शारीरिक शिक्षकों को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश गौतम, अनिल गुप्ता, संजय शर्मा, रामकिशन गुर्जर बहादुरपुर, सुवालाल मीणा, जंसीलाल गुर्जर, रामलाल चौधरी, बलवीर चौधरी, मुकेश प्रजापति, अजय शर्मा, रामगोपाल स्वामी, नंदलाल योगी, तौसीफ खान, शिवराज यादव, सुभाष चौधरी, प्रेम चौधरी, आशाराम गुर्जर, अनोखी जाट व प्रवीण चौधरी सहित सैकड़ो शारीरिक शिक्षक मौजूद थे।

0 Response to " बच्चों को प्रदेश व देश स्तर के लिए खिलाडी के रूप में तैयार करते हैं शारीरिक शिक्षक -रामसहाय वर्मा"
एक टिप्पणी भेजें