गांव श्योसिंहपुरा सहित आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति गड़बड़ाने से हो रही है परेशानी
रविवार, 28 जुलाई 2024
Comment
सुरीला राजस्थान
सिरस | गांव श्योसिंहपुरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति गड़बड़ाने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जीएसएस के पूर्व अध्यक्ष श्यामलाल योगी, शिवजीलाल जाट, रामजीलाल जाट, पूर्व उप सरपंच कैलाश प्रजापत व रामेश्वर नाथ सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत वितरण निगम के उच्च अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति में सुधार करवाने के लिए बार-बार अवगत करवाने के बाद भी ध्यान नहीं देने से लोगों में रोष व्याप्त है। श्योसिंहपुरा गांव में देवली भांची सब ग्रिड स्टेशन के नटवाड़ा फीडर से विद्युत आपूर्ति दी जा रही हैं। गांव में 2 दिन से विद्युत आपूर्ति बंद रहने से आमजन को परेशानी है। शनिवार को दोपहर बाद कुछ समय विद्युत आपूर्ति शुरू होने के बाद फिर बंद होने से समस्या बनी हुई है। इन दिनों मौसमी बीमारी व उमश भरी गर्मी के चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत आपूर्ति के बारे में सब ग्रिड स्टेशन पर फोन करने के बाद किसी भी कर्मचारी द्वारा फोन को रिसीव नहीं करने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने निवाई विधायक रामसहाय वर्मा को ज्ञापन भेजकर विद्युत आपूर्ति में सुधार करवाने की मांग की है। लोगों ने ज्ञापन में बताया की विद्युत आपूर्ति में जल्दी सुधार नहीं होने पर लोगों को आंदोलन पर उतारू होना पड़ेगा।

0 Response to "गांव श्योसिंहपुरा सहित आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति गड़बड़ाने से हो रही है परेशानी"
एक टिप्पणी भेजें