Advertisement

 वृक्ष ही जीवन है- जियाराम मीणा

वृक्ष ही जीवन है- जियाराम मीणा



सुरीला राजस्थान 

निवाई | राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिटी नंबर 3 निवाई शिवाजी कॉलोनी में पौधारोपण किया गया। प्रधानाध्यापक जियाराम मीणा ने बताया कि शनिवार को विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार ने छायादार अरडु, नीम, कंडेर, गुड़हल, पीपल व गुलमोहर आदि के पौधे लगाए गए। प्रधानाध्यापक ने कहा कि वृक्ष ही जीवन है, वृक्ष प्रकृति का श्रृंगार है, पेड़ों से ही हरियाली रहती है, पेड़ों से बारिश होती है, तापमान को सामान्य बनाए रखने में सहयोगी होते हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय के आसपास, घरों के बाहर और मोहल्ले में भी पेड़ पौधों का वितरण करके लगवाने का आह्वान किया। इस अवसर पर यूथ एण्ड ईको क्लब प्रभारी रामकिशन गुर्जर, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के तहसील संयोजक विमलकुमार विजय, शकुंतला वर्मा, मोहन कंवर, पुष्पा तौगरिया, विजयलक्ष्मी शर्मा सभी स्टाफ साथी व एसएमसी प्रतिनिधि सहित कई छात्र छात्राए मौजूद रहे।

0 Response to " वृक्ष ही जीवन है- जियाराम मीणा"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status