दिनभर होती रही कभी तेज तो कभी धीमी बरसात
रविवार, 28 जुलाई 2024
Comment
सुरीला राजस्थान
निवाई | उपखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में बरसात का दौर लगातार जारी है। पिछले चार दिन से दिनभर कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। शनिवार सुबह 4 बजे से 8 बजे तक रिमझिम बारिश होती रही। कुछ देर के ठहराव के बाद करीब 10 बजे थोडी देर तेज बारिश हुई। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छाए रहे और कभी तेज तो कभी धीमी गति से बारिश का दौर जारी रहा। इस दौरान लगातार बारिश होने से शिवाजी पार्क रोड, जिरात बाब रोड, डाक बंगले व कृषि मंडी के सामने सडकों पर तेज गति से पानी बहता रहा। जल संसाधन के कनिष्ठ अभियंता कानाराम गुर्जर ने बताया कि शनिवार की सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक 12 एमएम बारिश दर्ज की है। जिससे गर्मी लोगों को राहत मिली।

0 Response to " दिनभर होती रही कभी तेज तो कभी धीमी बरसात"
एक टिप्पणी भेजें