Advertisement

अपनी मांगों को लेकर राशन डीलर्स ने काम बन्द करने की घोषणा के साथ जमा करवाई पोश मशीनें

अपनी मांगों को लेकर राशन डीलर्स ने काम बन्द करने की घोषणा के साथ जमा करवाई पोश मशीनें

 



चाकसू / रमा शर्मा/सुरीला राजस्थान

राशन डीलर्स एसोसिएशन चाकसू के अध्यक्ष हेमराज गुर्जर की अध्यक्षता में तहसील चौराहे पर स्थित राममंदिर में राशन विक्रेताओं की मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में सर्वसम्मति से एक निर्णय लिया गया कि जब तक राज्य सरकार 30 हजार मासिक मानदेय देने का लिखित में आश्वासन नही देगी तब तक राशन वितरण व्यवस्था ठप्प रहेगी । इस अवसर पर चाकसू , कोटखावदा व नगरपालिका चाकसू के समस्त राशन डीलर्स ने अपनी अपनी पोस मशीनें जमा करवा दी संघ के पास जमा करवा दी एवं नोटरी पब्लिक से प्रमाणित करवाकर स्वेच्छा से कार्य नही करने का शपथ पत्र भी जमा करवा दिया। उल्लेखनीय है कि पिछले कई सालों से राज्य सरकार राशन डीलर्स का शोषण करती आ रही है और उन्हें नाममात्र को कमीशन ओर वह भी समय पर नही दिया जा रहा है। जिससे राशन डीलर्स एक तरह से टूट चुका है यथा आर्थिक तंगी से जूझ रहा है । विगत 20 जुलाई को गोशाला सांगानेर में प्रदेश स्तर की राशन विक्रेताओं की मीटिंग आयोजित की गई थी जिसमे 30 हजार मासिक वेतन व 2 प्रतिशत छीजत के लिये मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने का निर्णय हुआ था। जिसमे तय हुआ था यदि सरकार 31 जुलाई तक डीलर्स हित मे निर्णय नही करेगी तो 1 अगस्त से राशन डीलर्स हडताल पर चले जायेंगे । मीटिंग में कमल किशोर घीया , वहीद मोहम्मद , कजोड़ गुप्ता , महेंद्र सिंह , जगदीश गुर्जर , शकील मोहम्मद , पपूल मालावत , जगदीश जाट , दीपक जांगिड , बन्ना लाल जाट , प्रकाश चौधरी , मोहन लाल गुर्जर , गिर्राज शर्मा , शाबिर हुसेन , हीरालाल मीना , छाजू लाल गुर्जर , गंगा सहाय मीना , मोहन लाल बलाई , रामबाबू गुप्ता , ओमप्रकाश गुप्ता , गिर्राज गुर्जर , महादेव मीना , प्रेम देवी ,देवराज गुर्जर , रामराज गुर्जर , प्रह्लाद टूटोली , रामवतार शर्मा , गंगालाल गुर्जर , ओमप्रकाश शर्मा , दीक्षा शर्मा , गजानन्द साहू , रणजीत सिंह ,रामकेश मीना , रामप्रसाद जाट सहित लगभग सभी राशन डीलर्स उपस्थित रहे।

0 Response to "अपनी मांगों को लेकर राशन डीलर्स ने काम बन्द करने की घोषणा के साथ जमा करवाई पोश मशीनें"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status