*मन में शुभ संकल्प का बीजारोपण कर वातावरण को बनाए शुद्ध : ब्रह्माकुमारी ऋतु दीदी*
*अमृता प्रकृति संरक्षण अभियान टोंक द्वारा एक पेड़ माँ के नाम के अन्तर्गत पौधारोपण किया।*
सुरीला राजस्थान
निवाई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठी नातमाम टोंक में अमृता प्रकृति संरक्षण अभियान टोंक द्वारा एक पेड़ माँ के नाम के अन्तर्गत पौधारोपण किया। जिसमें ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान टोंक को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, संस्थान की ओर से ब्रह्माकुमारी ऋतु दीदी शामिल हुई। दीदी ने कहा की पर्यावरण और आध्यात्म का बहुत गहरा संबंध है। यह पूरा विश्व ही प्रकृति (5 तत्व) और पुरुष (आत्मा) का बहुत सुंदर मेल है l हम बाहर के प्रदूषण को कम करने के लिए पौधा रोपण करते हैं, परंतु अब हमें अपने मन में भी शुभ संकल्पों के बीज लगाकर अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध बनाने का संकल्प करना है । इस मौके पर दीदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जयपुर के प्रांत प्रचारक बाबूलाल जी, टोक सवाई माधोपुर सभा क्षेत्र के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जोनापुरिया, अभियान से जुड़े सदस्य एवं विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाओ की उपस्थिति मे पौधे लगाए गए।

0 Response to " *मन में शुभ संकल्प का बीजारोपण कर वातावरण को बनाए शुद्ध : ब्रह्माकुमारी ऋतु दीदी* "
एक टिप्पणी भेजें