Advertisement

किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए किसान पैदल हुए रवाना

किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए किसान पैदल हुए रवाना


रिपोर्टर:-जाकिर अली 

 निवाई |  किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामलाल जाट के नेतृत्व में सैकड़ों किसान कृषि मंडी प्रांगण मे एकत्रित होकर जयपुर में होने वाले किसान महापंचायत में पैदल किसानों ने कूच किया। किसान महापंचायत के प्रभारी रामेश्वर प्रसाद चौधरी ने जानकारी देते बताया कि आज कृषि मंडी परिसर में सैकड़ों किसान एकत्रित हुए। जो कि दोपहर 12:30 बजे रैली के रूप में जयपुर में होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए पैदल कुच किया। यात्रा का पहला पड़ाव कोथून गांव में किया जाएगा।किसानों की है प्रमुख मांगे जानकारी के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर ही जींस की नीलामी बोली आरंभ की जाए।

ईआरसीपी योजना को लागू किया जाए ताकि गलवा बांध, टोरडी सागर, बीसलपुर, मासी (जोधपुरिया) बांध में पानी डाला जा सके। तथा ईसरदा बांध से 37 गांव को पानी मिले। साथ ही निवाई उपखंड के 36 गांव को नहर द्वारा खेती करने के लिए पानी मिले।ईसरदा बांध डूब क्षेत्र की पुन सर्वे करवाया जाए।आवासन मंडल द्वारा सिंचित जमीन को ऐसी चित मानकर वर्ष 2011 में अधिग्रहण किया गया। किसान महापंचायत के आंदोलन के उपरांत जिला कलेक्टर द्वारा 15 अप्रैल 2022 को अधिग्रहण मुक्त करने के लिए आवासन मंडल को प्रस्ताव भेजा गया था। किंतु अभी तक कोई सार्थक कार्यवाही नहीं की गई।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शीतलहर आपदा व्यक्तिगत बीमा योजना में जोड़ा जावे जिससे किसानों को आपदा राहत के लिए मुआवजा मिले।

किसान पैदल यात्रा में

किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए टोंक जिले भर सहित सवाई माधोपुर, बूंदी , बारा, झालावाड़ कोटा के किसान शामिल हुए। तथा प्रदेश मंत्री किसान महापंचायत के रतन पोखर, रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अकबर, रामेश्वर चौधरी, राम प्रसाद चौधरी, पांचू राम मीणा, दुला राम प्रजापत, गोपाल धोबी, भरत राज मीणा, रामकिशन, गोपी लाल जाट, मिश्री लाल गुर्जर, भरत लाल मीणा, गोपी बेरवा, रोडू नाई सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।

0 Response to "किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए किसान पैदल हुए रवाना"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status