धूम धाम से मनाया फाग महोत्सव
निवाई | इंद्रा कोलोनी स्थित श्याम मन्दिर के पास मैदान में श्याम प्रेमियों द्वारा गुरुवार की रात्रि में फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के दौरान विशाल भजन संध्या आयोजित की गई। जिसमें लुधियाना से तृप्ति लड्ढा,जयपुर से महेश परमार, राजू खंडेलवाल, राकेश गुरुजी, मनीष साहू, महेश खण्डवाल सहित स्थानीय भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुति दी। फाग महोत्सव के दौरान बाबा श्याम का कलकत्ता के फूलों से श्रंगार कर छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। इस दौरान कीर्तन में ड्रोन द्वारा पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा की गई और फूलों की होली खेली गई।
इस दौरान पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी, श्याम मित्र मंडल अध्यक्ष रवि अग्रवाल, नोरतम अग्रवाल, रामचरण विजय,शशि टोडवाल, पुरषोत्तम शर्मा, हीरू रामचंदानी, प्रोमिल, राहुल, चेतन साहू, सौरभ जैन, मुरारी अग्रवाल सहित जयपुर,टोंक,बोंली,झिलाय,उनियारा सहित आस-पास के क्षेत्र से हजारों श्यामप्रेमी भजन संध्या में मौजूद रहे। भजन संध्या के बाद बाबा श्याम की आरती कर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।


0 Response to " धूम धाम से मनाया फाग महोत्सव"
एक टिप्पणी भेजें