पर्यावरण संरक्षण में स्काउट गाइड की महती भूमिका - रविकांत सिंह
प्रकृति भ्रमण चेतना रैली निकाली
निवाई | स्काउट गाइड प्रकृति संरक्षण में महती भूमिका निभा रहा है यह विचार निवाई एसडीएम रविकांत सिंह ने इको क्लब प्रकृति अध्ययन शिविर में रखे। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संसाधनों का संरक्षण आवश्यक है। इस अवसर पर एसडीएम रविकांत सिंह, नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह ने पर्यावरण संरक्षण जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सी. ओ. स्काउट गिरिराज गर्ग के अनुसार के राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड टोंक द्वारा सेवानंद महाविद्यालय निवाई में जिला स्तरीय प्रकृति अध्ययन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विष्णु कांत शर्मा, शंकरलाल बलाई, महेश सिंह राजावत, निलेश विजय, विक्रम सिंह, लीना विजय, इंदिरा मीणा ने वन पर्यावरण प्रकृति संरक्षण से संबंधित विभिन्न विषयों एवं प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। स्काउट गाइड द्वारा हरे कृष्णा टेंपल कारोला सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थल का भ्रमण कर स्वच्छता कार्य किया।

0 Response to "पर्यावरण संरक्षण में स्काउट गाइड की महती भूमिका - रविकांत सिंह "
एक टिप्पणी भेजें