Advertisement

 हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग, एसपी ऑफिस में प्रदर्शन

हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग, एसपी ऑफिस में प्रदर्शन


बकरियां खेत में जाने पर चरवाहे का किया था मर्डर, 10 आरोपी अभी भी फरार

टोंक | टोंक जिले में खेत में बकरियां घुसने पर मारपीट करने से चरवाहे की मौत के मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने एसपी ऑफिस पहुंचकर प्रदर्शन किया। पीड़ित पक्ष के लोगों ने एसपी को ज्ञापन देकर मर्डर मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की। इस दौरान पीड़ित के लोगों ने बताया कि आरोपी पक्ष के लोग उनको धमका रहे हैं। उनको गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे जान माल का नुकसान कर सकते हैं। एसपी ने उनको पाबंद करने की बात कही है।

पीड़ित पक्ष की ओमी मीणा ने बताया कि 7 अप्रैल की कुरेड़ी स्थित मीणों की ढाणी में रामलाल मीणा (47) की बकरिया आरोपी के खाली खेत में चली गई थी। इसको लेकर दोपहर करीब 1 बजे पोलूराम, सियाराम, पप्पू पुत्र किशना मीणा आदि ने रामलाल मीणा, उसकी पत्नी भगवती और बेटे लालूराम के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में गंभीर चोट लगने से रामलाल की मौत हो गई। मामले में 4 नामजद समेत 13 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने रविवार को हत्या के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी आरोपी फरार है। फरार आरोपी पीड़ित पक्ष को धमका रहे हैं।

0 Response to " हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग, एसपी ऑफिस में प्रदर्शन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status