कर्नाटक चुनाव के लिए बीजेपी की CEC की मीटिंग शुरू
पार्टी प्रत्याशियों की लिस्ट आ सकती है; कांग्रेस नेताओं की खड़गे के घर मीटिंग
कर्नाटक | कर्नाटक चुनाव में उम्मीदवार तय करने के लिए रविवार शाम भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (ब्म्ब्) की बैठक शुरू हो गई है। मीटिंग में च्ड नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और भाजपा महासचिव बीएल संतोष समेत तमाम सीनियर लीडर मौजूद हैं। इस बैठक के बाद भाजपा की कैंडिडेट लिस्ट जारी हो सकती है।
उधर, कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर आज कांग्रेस की बैठक हो रही है। इसके लिए राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई सीनियर लीडर खड़गे के दिल्ली स्थित घर पर मौजूद हैं।
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अभी तक कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। मीटिंग के बाद 58 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो सकती है।
कर्नाटक चुनाव के 31 दिन पहले कांग्रेस ने रविवार को बड़ा फैसला लिया। पार्टी ने बीएन चंद्रप्पा को वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया है। कर्नाटक में अभी डीके शिवकुमार पार्टी के प्रेसिडेंट हैं।
मौजूदा सरकार का कार्यकाल 24 मई को खत्म हो रहा
राज्य में मौजूदा भाजपा सरकार का कार्यकाल 24 मई को खत्म हो रहा है। इस बार मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और श्रक्ै के बीच है। पिछली बार श्रक्ै-कांग्रेस साथ थीं, लेकिन इस बार श्रक्ै अलग चुनाव लड़ रही है।
एक चरण में होगी वोटिंग
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होंगे। नतीजे 13 मई को आएंगे। वोटिंग एक चरण में कराई जाएगी। कर्नाटक में 5.21 करोड़ मतदाता हैं, जो 224 विधानसभा सीटों पर मतदान करेंगे। जो लोग 1 अप्रैल को 18 साल के होंगे, वो भी वोट डाल सकेंगे।
कर्नाटक इलेक्शन के 4 बड़े पॉइंट्स...
16,976 लोग 100 साल से ऊपर हैं। 80 साल से ऊपर और दिव्यांगों के लिए घर से वोटिंग की सुविधा।
9.17 लाख वोटर्स पहली बार वोट डालेंगे।
1 अप्रैल को 18 साल के हो रहे युवा भी वोट डाल सकेंगे। इनकी संख्या 41 हजार है।
58,282 पोलिंग स्टेशन हैं। इनमें 1320 महिलाएं मैनेज करेंगी।
कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटें हैं। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 104, कांग्रेस ने 78 और श्रक्ै ने 37 सीटें जीती थीं। किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। येदियुरप्पा ने 17 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, लेकिन सदन में बहुमत साबित नहीं कर पाने के कारण 23 मई को इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कांग्रेस-श्रक्ै की गठबंधन सरकार बनी।
14 महीने बाद कर्नाटक की सियासत ने फिर करवट ली। कांग्रेस और श्रक्ै के कुछ विधायकों की बगावत के बाद कुमारस्वामी को कुर्सी छोड़नी पड़ी। इन बागियों को येदियुरप्पा ने भाजपा में मिलाया और 26 जुलाई 2019 को 219 विधायकों के समर्थन के साथ बीएस येदियुरप्पा ब्ड बने, लेकिन 2 साल बाद ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया। बसवराज बोम्मई को यहां का मुख्यमंत्री बना दिया गया।

0 Response to "कर्नाटक चुनाव के लिए बीजेपी की CEC की मीटिंग शुरू"
एक टिप्पणी भेजें