विधानसभा क्षेत्र में 83 मतदान संवेदनशील, एक चार का लगाया जाप्ता
शनिवार, 25 नवंबर 2023
Comment
निवाई। निवाई विधानसभा क्षेत्र में 83 मतदान संवेदनशील घोषित किए गए है। विधानसभा चुनाव निर्वाचन अधिकारी रविकांतसिंह मीणा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान हेतु 283 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 83 मतदान केन्द्र संवेदनशील घोषित किए गए है जिन पर एक चार का जाप्ता लगाया गया है। उन्होंने बताया कि 121 मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। 28 मतदान केन्द्रों पर माईक्रो ऑब्र्जवर तैनात रहेगें जो हर गतिविधि पर नजर रखेगें। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। शुक्रवार की शाम रिटर्निंग अधिकारी रविकांतसिंह ने शहरी क्षेत्र में कई मतदान केन्द्रों का निरीक्षण और व्यवस्था को देखा।

0 Response to "विधानसभा क्षेत्र में 83 मतदान संवेदनशील, एक चार का लगाया जाप्ता"
एक टिप्पणी भेजें