Advertisement

भाजपा प्रत्याशी रामसहाय वर्मा ने शहर में किया जनसम्पर्क

भाजपा प्रत्याशी रामसहाय वर्मा ने शहर में किया जनसम्पर्क

 


निवाई। भाजपा प्रत्याशी रामसहाय वर्मा ने शुक्रवार को शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं से जनसम्पर्क किया और भाजपा के लिए वोट मांगे। भाजपा प्रत्याशी वर्मा ने महावीर कालोनी में घर-घर पहुंचकर जनसम्पर्क का शुभारंभ किया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के साथ इन्दिरा कालोनी, रिको क्षेत्र, दीनदयाल कालोनी,सुभाष कालोनी, कृषि मण्डी, भगतसिंह कालोनी, शिवाजी कालोनी, जमात, टोंक रोड होते हुए पहाडी चुंगी नाका, कीर कालोनी सहित शहर में जनसम्पर्क और भाजपा को वोट देने की अपील की। जनसम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी रामसहाय वर्मा के साथ पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी, उपाध्यक्ष जितेन्द्र चवरियां, प्रधान रामअवतार लांगडी, रामअवतार घाटी, अजय पारीक, ओमप्रकाश गुप्ता, शिव प्रकाश पारीक, रतनदीप गुर्जर, दीपक गुप्ता, नितिन छाबडा, महेन्द्र सारसोप, देवराज गुर्जर, ओमप्रकाश वर्मा, भरत चौधरी, बाबूलाल सैनी, रामप्रसाद शर्मा महाराजपुरा सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। इसी प्रकार भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी शहर में कई जगह जनसम्पर्क कर भाजपा के लिए समर्थन मांगा।  

0 Response to "भाजपा प्रत्याशी रामसहाय वर्मा ने शहर में किया जनसम्पर्क"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status