Advertisement

उप निरीक्षक चौधरी ने जीता गोल्ड मेडल

उप निरीक्षक चौधरी ने जीता गोल्ड मेडल

 


निवाई। नई दिल्ली में आयोजित 66 वें नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल इवेंट में बरोनी थाना उप निरीक्षक ओमप्रकाश चौधरी ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर राजस्थान पुलिस एवं टोंक जिले का नाम रोशन किया है। उप अधीक्षक राजर्षिराज ने बताया कि 66 वें नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 15 नवंबर से 2 दिसंबर 2023 तक नई दिल्ली में हुआ था। प्रतियोगिता में बरोनी थाना में तैनात उप निरीक्षक ओमप्रकाश चौधरी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर राइफल ईवेंट में स्वर्ण पदक जीता है। उप निरीक्षक चौधरी चैम्पियनशीप में गोल्ड मैडल जीतकर जिले का नाम देशभर में रोशन किया है। पुलिस अधीक्षक ने उप निरीक्षक चौधरी को सम्मानित किया है।

0 Response to "उप निरीक्षक चौधरी ने जीता गोल्ड मेडल"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status