Advertisement

सचिन पायलट का अग्रवाल यादव और प्रजापत समाजों के संगठन ने

सचिन पायलट का अग्रवाल यादव और प्रजापत समाजों के संगठन ने

 


 



टोंक।टोंक शहर में कल शाम अग्रवाल समाज ने कल्पना मैरिज गार्डन में सचिन पायलट का जोरदार स्वागत करते हुए उनके पक्ष में भारी मतदान करने का भरोसा दिलाया। इसी क्रम में यादव समाज ने भी पायलट को अपना पूरा समर्थन देने की घोषणा की। प्रजापत समाज के सैंकड़ों लोगों ने राज मिडवे पर मिलकर पायलट को भरोसा दिया कि वे सभी पायलट के पक्ष में मतदान करेंगे। शहर में अनेक समाजों ने अब तक पायलट को जीत का भरोसा दिलाया है।


इससे पहले सचिन पायलट ने शाम को पांच ग्राम पंचायतों मंडावर, देवली भांची, हथौना, पराणा और बरौनी के दस गांवों में व्यापक जन संपर्क किया और सभाओं को संबोधित किया जहां भारी संख्या में ग्रामवासियों ने उनका जगह जगह स्वागत किया।


श्री प्रदेश काग्रेस कमेटी के सदस्य सउद सईदी, काग्रेस जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा, विभानसभा प्रभारी अनिल चौपड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष सरपंच संघ हंसराज फागणा, ब्लाक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, मोसमी मीणा, रामप्रसाद, धारवाल, जगदीश गुर्जर, अब्दुल खालिद, इरशाद खांन, शौकिन, राजू बन्ना, नफीस, आशाराम मीणा, रामफूल मीणा नवाबपुरा, रामकेश मीणा, मनोहर लाल गुर्जर, धर्मराज भावता, राहुल सैनी, मोहम्मद नसीम अन्सारी, रतन यादव, दिनेश यादव, सीताराम केवट मण्डावर, प्रभु लाल, प्रभु बैरवा, कमलेश सरपंच, गिर्राज चौधरी, रामअवतार प्रजापत, शंकर देवली, छोटू लाल सरपंच, शंकर गुर्जर, गिर्राज भूरी, बंटी जैन, अमीत अग्रवाल, विनोद जैन, गोविन्द गर्ग, विकास जैन, रोनित जैन, ज्ञान चन्द्र जैन, संजय जैन एडवोकेट आदि लोग मोजूद रहे।

0 Response to "सचिन पायलट का अग्रवाल यादव और प्रजापत समाजों के संगठन ने"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status