वल्र्ड एंटीमाइक्रोबियल अवेयरनेस वीक मे की जा रही है जागरूक गतिविधियां
एन्टीबायोटिक दवाईयां डॉक्टर की सलाह पर ही लें-सीएमएचओ
टोंक। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग रोगाणुरोधी प्रतिरोधक क्षमता के प्रति जागरूकता के लिए ’वल्र्ड एंटीमाइक्रोबियल अवेयरनेस वीक’ आयोजित कर रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एस. अग्रवाल ने बताया कि एंटी माइक्रोबियल सप्ताह 24 नवम्बर तक मनाया जाएगा। इसकी थीम डब्ल्यूएचओ ने इस वर्ष ’प्रिवेन्टिंग एन्टीमाईक्रोबियल रेजिस्टेंस टूगेदर’ (रोगाणुरोधी प्रतिरोध को एक साथ रोकना) रखी है। उन्होने बताया कि अनावश्यक एंटीबायोटिक दवाईयों के इस्तेमाल से रेजिस्टेंस के कारण दवाईयों का असर कम हो रहा है, जिसके चलते बीमारियां ठीक नही हो पाती। ऐसे में कोई भी एन्टी बायोटिक दवाएं डॉक्टर की सलाह के बिना नही लेना चाहिए। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. महबूब खान ने बताया कि डॉक्टर द्वारा लिखा गया एंटीबाईयोटिक दवाईयों का कॉर्स पूरा लेना चाहिए, दवाईयां बीच में नही छोड़ें। कुछ भी खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोना चाहिए। पीने का पानी भी फिल्टर एवं बारीश के सीजन में क्लोरीकेशन कर पानी का उपयोग करना चाहिए ताकि माइक्रो बैक्टीरिया खत्म हो जाएं। डॉ. खान ने कहा कि सप्ताह आयोजन में थीम के अनुसार अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा रहे है। चिकित्सा संस्थानों पर चिकित्सकों द्वारा मरीजों को एंटीबायोटिक दवाईयों के अनावश्यक उपयोग से बचने की सलाह दे रहे है, और बिना चिकित्सीय परामर्ष के बिना एंटीबायोटिक दवा का उपयोग न करने की सलाह दे रहे है।

0 Response to "वल्र्ड एंटीमाइक्रोबियल अवेयरनेस वीक मे की जा रही है जागरूक गतिविधियां"
एक टिप्पणी भेजें